पलामू, मार्च 3 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के नौगढा स्थित फोर्टिस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से एक मार्च रविवार को पड़वा प्रखंड के सिक्का कला गांव में नि:शुल्क उपचार मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर नि:शुल्क इलाज, जांच एवं डॉक्टर परामर्श का लाभ उठाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना था। कैंप में विभिन्न प्रकार की जांच, सामान्य रोगों का उपचार तथा आवश्यक दवाएं पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की गईं। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की समस्याएं सुनकर उन्हें उचित परामर्श दिया।अस्पताल के अध्यक्ष नितेश कुमार पाठक ने बताया कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना संस्थान का प्रमुख लक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.