संभल, फरवरी 26 -- कस्बा नरौली के कुँवर कंचन सिंह महाविद्यालय नरौली में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर के प्रथम चरण में सभी स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने शिविर स्थल के आस-पास के साफ सफाई कर श्रमदान किया। शिविर के द्वितीय चरण में स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया l इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. रूपेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कैसे बचाया जाए यह हम सब का दायित्व है l पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड लगाने चाहिए एवं उनको संरक्षण प्रदान किया जाय। प्रतिदिन उसकी देख रेख करनी चाहिए। वायु प्रदूषण,जल प्रदूषण,ध्वनि प्रदूषण आदि को रोकना चाहिए। इस म...