शिविर में भूमि विवाद सहित पेंशन के मामलों का निपटारा
आरा, मार्च 30 -- पीरो, संवाद सूत्र। सेवा, संवाद और समाधान शिविर में सोमवार को भूमि विवाद समेत पेंशन के मामलों का निपटारा किया गया। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने तरारी थाना क्षेत्र के बंधवा निवासी विजेन्द्र प्रसाद गुप्ता की शिकायत पर नापी वाद का आदेश तरारी सीओ को दिया। ठीक इसी प्रकार चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल निवासी सुमित कुमार, इमादपुर निवासी दिनेश्वर पाण्डेय और पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा निवासी शंकर राय के मामलों की सुनवाई की गयी। बीडीओ अशोक कुमार ने पेंशन और पीएम आवास योजना ग्रामीण के मामलों की सुनवाई की। पीरो थाने में थानाध्यक्ष दीपक गुप्ता, अगिआंव बाजार में शैलेश कुमार और हसन बाजार में विकास कुमार सिंह ने मामलों की सुनवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.