मेरठ, मार्च 29 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत दो दिवसीय शिविर का आयोजन सैनी गांव स्थित मंडप में शुरू हुआ। पहले सत्र का शुभारंभ पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने किया। रजपुरा मंडल अध्यक्ष मोनू चौधरी ने उनका स्वगात किया। इस मौके पर राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। दूसरे सत्र में भंवर सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को भाजपा का कार्य विस्तार समझाया। तीसरे सत्र में जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने भाजपा के इतिहास एवं विकास पर चर्चा की। चौथे सत्र में अतुल त्यागी ने बूथ प्रबंधन और पांचवे सत्र में कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोनू चौधरी ने बताया कि सोमवार को दो सत्रों में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी और आईटी सैल के संयोजक अनिल चपराना कार्यकर्ताओं को...