सासाराम, अप्रैल 27 -- सासाराम, निज संवाददाता। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम अंतर्गत सभी अवर प्रमंडल व प्रशाखा कार्यालयों में सोमवार को विशेष शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से बिजली बिल में गड़बड़ी, लो वोल्टेज, बार-बार फ्यूज उड़ना, झुके हुए विद्युत पोल, ढीले तार तथा खराब ट्रांसफार्मर जैसी समस्याएं सामने आई। विभाग द्वारा शिकायतों के समाधान के लिए 72 घंटे की समय-सीमा निर्धारित की गई है। वहीं शिकायतों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह भी पढ़ें- विद्युत विभाग का आज लगेगा विशेष शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...