शिविर में बिजली समस्याओं का समाधान
नोएडा, मई 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में मंगलवार को बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया गया। उद्यमियों के लिए आयोजित इस शिविर में करीब 50 शिकायतें आईं। इसमें 20 से अधिक शिकायतें बिलिंग से संबंधी आईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर का आयोजन विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एसके जैन के नेतृत्व में हुआ। अधिशासी अभियंता (बिलिंग) शिवम त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में बिलिंग से संबंधित सभी समस्याओं को तत्काल प्रभाव से समाधान किया गया। उद्यमियों को आश्वासन दिया गया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को लगेंगे कैंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.