गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं था, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकरण को दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम विशाल, डीडीपीओ नवनीत कौर, डिप्टी डीईओ दीप्ति समेत अन्य अधिकार...