बिहारशरीफ, मार्च 24 -- एनएसएस शिविर में बाल स्वास्थ्य व टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम फोटो 24हिलसा03 : हिलसा के अर्जुन टोला में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर चलाते एनएसएस की टीम। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय एसयू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई द्वारा गोद लिए गए गांव अर्जुन टोला में मंगलवार को बाल स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसका मार्गदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने किया। कहा कि बच्चों का समुचित पोषण और समय पर टीकाकरण एक स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है। मौके पर डॉ. संदीपा इंद्रा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, डॉ. सम्राट सरकार, स्वयंसेवक शिवम, सुमित, शोशल, सौरव, खुशी, अभिराज, आयुष, पल्लवी, ऋचा कुमारी सिंह, अमन, शुभम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...