शिविर में बालिकाओं को दिए संस्कार और राष्ट्रसेवा के संदेश
सहारनपुर, जून 2 -- नागल। एक रिसॉर्ट में चल रहे सात दिवसीय आर्य वीरांगना प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक यज्ञ से हुई, जिसमें प्रतिभागियों को भारतीय परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद आयोजित प्रवचन में आचार्य कर्मवीर आर्य ने कहा कि जीवन में ज्ञान, सेवा, त्याग और सदाचार को अपनाकर समाज और देश के लिए आदर्श बनना चाहिए। बौद्धिक सत्र में शिवपूजन आचार्य ने रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होलकर और देवी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं के जीवन प्रसंग सुनाते हुए बालिकाओं को साहस, आत्मसम्मान और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- नारी को अस्त्र व शास्त्र दोनों शिक्षा जरुरी: आचार्य कर्मवीर शिविर में योग, प्राणाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.