भागलपुर, जून 22 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकेतर कर्मचारी, स्थानीय सम्मानित ग्रामीण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो. डॉ. इमरान खां एवं सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र यादव द्वारा योग के महत्व के बारे में विस्तार से बतलाया गया। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति से जुड़ा है एवं वर्तमान युवा पीढ़ी योग के सहारे मन पर नियंत्रण कर अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है। यह भी पढ़ें- योग संगम शिविर को कुलपति ने किया संबोधित यह भी पढ़ें- योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : डॉ. दिव्यांशु यह भी पढ़ें- राजकीय महिला महाविद्यालय में योग सप्ताह का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...