शिविर में बढ़चढ़कर पहुंचे मरीज
बागेश्वर, अगस्त 23 -- गरुड़। केडी पांडे रामलीला मैदान में ओजेल फाउंडेशन दिल्ली की ओर से आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क श्रवण स्वास्थ्य शिविर संपन्न हो गया है। शिविर में दूरदराज क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। केडी पांडे रामलीला मैदान में आयोजित शिविर में पांच सौ से अधिक लोगों की श्रवण क्षमता का परीक्षण किया गया। चार सौ लोगों को मशीन व दवा वितरित की गई। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन के लिए ओजेल फाउंडेशन की पूरी टीम, सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयंसेवकों की सराहना की है। इस दौरान फाउंडेशन के दीपक देवराड़ी, तनु मिश्रा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.