शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के तरीके
गोंडा, मई 23 -- गोण्डा, संवाददाता। ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से संचालित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन श्री रघुकुल विद्यापीठ ट्रेनिंग सेंटर पर खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। शिविर में बालक और बालिकाओं ने आत्मरक्षा की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया। उन्हें किक्स व तकनीकों के माध्यम से आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुण सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों को शारीरिक एवं फिजिकल फिटनेस के लिए विभिन्न व्यायाम और गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त कर खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखाई दिए। शिविर में जनपद की बिगिनर्स बालिकाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि जनपद के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों गांधी पार्क रेलवे ग्राउंड, गांधी स्कूल, सर्वोदय पार्क आवास विकास और सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.