नोएडा, मार्च 16 -- ग्रेटर नोएडा। दादरी के चिटहेरा गांव स्थित केएस इंटर कॉलेज में सोमवार को निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। इसमें बच्चों के अलावा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में आंखों की जांच, बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई। कॉलेज के चेयरमैन हरीश कसाना ने बताया कि शिविर का आयोजन दिल्ली की डेवलपमेंट अल्टरनेटिव एनजीओ की तरफ से आयोजित कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...