रामपुर, मार्च 17 -- रामपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय टेमरा में चल रहे वीरांगना लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन सोमवार को सफलतापूर्वक हुआ। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह बोरा के द्वारा बालिकाओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जनपद के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कंपोजिट विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 24 दिवसीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्स उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर, निडर, और अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरूक करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...