भभुआ, अगस्त 16 -- पेज चार की खबर शिविर में बंदियो को उनके अधिकारो की कानुनी जानकारी दी गयी जिला जज के निर्देश पर आयोजित किया गया विधिक जागरुकता शिविर भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनुराग के कुशल निर्देशन में मंडल कारा में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन रविवार को किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे वंचित और हाशिए पर मौजूद वर्गों-जेल में बंद कैदियों और आदिवासी व विमुक्त जनजातियों-तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता गणेश दुबे ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दो अत्यंत महत्वपूर्ण नीतियों और योजनाओं पर विस्तार...