धनबाद, जून 25 -- अदाणी एसीसी सीमेंट वर्क्स लिमिटेड सिंदरी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का समापन बुधवार को हो गया। 10 जून से शुरू हुए इस अभियान में प्लांट के 290 अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन प्लांट मैनेजर पुष्प राज गौतम ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है। शिविर के सफल संचालन में रेडक्रॉस सोसाइटी धनबाद की नोडल अधिकारी बेनजीर परवीन और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन के अवसर पर 24 जून को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिवस को 'अडानी डे' के रूप में भी धूमधाम से मनाया गया। यह भी पढ़ें- जेएसएलपीएस कार्यालय में लगाया गया दो दिनी रक्तदान शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...