कटिहार, जून 17 -- कटिहार। वरीय संवाददाता नगर निगम कटिहार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा हेतु बुधवार को अपराह्न तीन बजे नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त द्वारा की गई। समीक्षा बैठक में सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त विभिन्न आवेदनों की स्थिति, उनके निष्पादन की प्रगति तथा लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों से आवेदनों के निष्पादन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इसलिए प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन क...