मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- मुमंडी बांस स्थित दिव्य योग केंद्र में शिविर आयोजित किया गया। आरंभ ओमकार और गायत्री मंत्र से किया गया। योग प्रशिक्षक मनोज रस्तोगी ने केंद्र की उपलब्धियां गिनाईं। पतंजलि योगपीठ से आए अतिथियों ने केंद्र की सेवाओं की सराहना की। भारत स्वभिमान ट्रस्ट के जितेंद्र आर्य ने भी विस्तार से समझाया। बताया गया की स्वामी रामदेव के निर्देश पर आगामी 19 अप्रैल को पंचायत भवन में योग सम्मेलन होगा। इसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सुनील शास्त्री एवं स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी दयाशंकर आर्य, पतंजलि किसान सेवा समिति प्रभारी उत्तर प्रदेश और जितेंद्र आर्य आदि भी शामिल रहे। शिविर में सुनील शास्त्री, दयाशंकर आर्य, जितेंद्र आर्य, मनोज रस्तोगी, सुमन रस्तोगी, रविंद्र, नीरू, रश्मि, आयुषी, गीता, रेनू, नलिनी वर्मा, भारती टंडन आदि रहे। यह भी प...