शिविर में पुलिस कर्मियों ने किया योगाभ्यास
बस्ती, मई 31 -- हर्रैया। थाना परिसर हर्रैया में रविवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ। योग प्रशिक्षक आदित्य नारायण ने पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के योग के नियमों व उनसे होने वाले लाभों के बारे में लोगों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि योगासन शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाने का एक प्राचीन अभ्यास है। कोतवाल तहसीलदार सिंह ने शिविर को संबोधित करते कहा योग हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। आधुनिक जीवन शैली में योग ही लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी साधन है। यह भी पढ़ें- सरकारी विभागों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे इस मौके पर रूदल बहादुर सिंह, एसपी पांडेय, संजय सिंह, संजीत सिंह, देवी प्रसाद गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.