अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आगरा रोड स्थित शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने फीता काटकर किया। एसएसपी ने विभिन्न जांच काउंटरों का निरीक्षण करते हुए कहा कि अत्याधुनिक मोबाइल वैन के माध्यम से एक साथ कई पुलिस कर्मियों के दांतों और आंखों की जांच की जा रही है, जिससे उन्हें समय पर परामर्श और उपचार मिल पा रहा है। पुलिस विभाग में तैनात अधिकारी और कर्मचारी लगातार व्यस्त और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं, जिसके कारण कई बार वे अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर उनके लिए बेहद लाभकारी हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना जरूरी है। शिविर में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.