हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र की चौकी फेरूपुर परिसर में रविवार को जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया और मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल में योगदान दिया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- शिविर में पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर जीवन च...