मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस लाइन में रविवार को मासिक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मी और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया। शिविर में सुबह से ही पुलिस कर्मियों के सदस्य पहुंचने लगे थे। दिनभर चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। जिसमें स्वास्थ्य जांच, परामर्श और होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मासिक चिकित्सा शिविर के माध्यम से पुलिस परिवारों के लिए स्वास्थ्य परामर्श, दवा वितरण, शिक्षा, कौशल विकास और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब हर महीने रविवार को यह मास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.