धनबाद, मार्च 30 -- सिन्दरी। लायंस क्लब सिंदरी और सिंदरी सिटीजन महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विद्यापति परिषद में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें वार्ड 54 के पार्षद नीरज सिंह सहित 32 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। पार्षद नीरज सिंह और लायन प्रशांत पाण्डेय ने रक्तदान को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हुए लोगों को जागरूक किया। शिविर के दौरान महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर डॉ. एस.एस. साह ने उचित सलाह दी। कार्यक्रम में एसजेएएस की मेडिकल टीम, दामिनी द्विवेदी, हरविंदर सिंह, प्रेम सिंह और मनोज तिवारी सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...