बहराइच, फरवरी 5 -- मिहींपुरवा। 59 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के कमांडेंट कैलाश चंद्र रमोला के निर्देश पर सीमा चौकी लौकाही के वाइब्रेंट गांव मटेहीकलां में गुरुवार को निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न केवल पशुओं का उपचार किया गया, बल्कि पशुपालकों को स्वास्थ्य, पोषण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। डॉ.जयप्रकाश वर्मा पशुचिकित्सा अधिकारी, मनोहर लाल पशुधन प्रसार अधिकारी मिहींपुरवा के नेतृत्व में 59 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के पशु चिकित्सकों की टीम ने 37 ग्रामीणों के 283 पशुओं का इलाज किया। प्राथमिक उपचार के साथ टीकाकरण, परजीवी नाशक दवाएं वितरित कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.