महोबा, फरवरी 21 -- महोबा, संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर जोर दिया गया। लोगों को पौधों को रोपित कर उनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय का एनएसएस शिविर में शनिवार को छात्राओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन रेंजर राजू श्रीवास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर इंसान को पौधरोपण करना चाहिए। प्राचार्य डॉ ज्योति सिंह ने कहा कि छात्राएं लोगों को पौधरोपण के लिए जागरुक करने का काम करें। बुंदेलखंड में पिछले कई सालों से अतिवर्षा, ओलावृष्टि सहित अन्य आपदाएं पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का कारण है। पौधों को रोपित करने के साथ उनकी देखभाल करना भी जरुरी है। छात्रा दीप्ति गुप्ता ने कहा पेड़ पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार है। पूनम के द्वारा कविता के माध्यम से पौधरोपण के महत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.