मेरठ, मार्च 13 -- श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज, रासना की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन की थीम पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा शिविर स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर की गई। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने दिन की थीम के अनुरूप रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आंचल ने प्रथम स्थान, वैशाली ने द्वितीय स्थान तथा अन्तिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. मेघराज सिंह, जनेश्वर दयाल त्यागी, कार्यक्रम अधिकारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.