देवघर, जून 12 -- बावन बीघा स्थित रेलवे स्टेट ट्रेनिंग पार्क में पूर्वी रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में स्काउट्स एंड गाइडस् के कब मास्टर, स्काउट मास्टर और रोवर स्काउट लीडर के लिए बेसिक कोर्स और एडवांस कोर्स के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन स्काउटस् के अधिकारी और अतिथियों ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद प्रशिक्षणार्थियों का वर्दी निरीक्षण किया गया। उसके बाद सम्मानित पाठ्यक्रम प्रमुखों (एलओसी) ने अपने-अपने प्रशिक्षण सत्र शुरू किए और निर्धारित पाठ्यक्रम गतिविधियों का संचालन किया। इस दौरान प्रशिक्षण में नेतृत्व कौशल के तहत सही निर्णय लेने, संगठन मजबूती तथा प्रभावी ढंग से मार्ग दर्शन करने के गूर बताए गए । इसके अलावे बच्चों को नेतृत्व क्षमता, प्राथमिक शिक्षा, श...