मथुरा, अप्रैल 26 -- केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के मेडिसिन विभाग द्वारा शुक्रवार को लगाए गए निःशुल्क लीवर फाइब्रोस्कैन परीक्षण शिविर में दो सौ से अधिक मरीज लाभान्वित हुए। विशेषज्ञ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद जुबेर और उनके सहयोगियों की देखरेख में टेक्नीशियन ने फाइब्रोस्कैन के माध्यम से मरीजों का लीवर फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, हेपेटाइटिस बी और सी वायरस परीक्षण आदि किए। निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद जुबेर ने मरीजों को नैदानिक और आहार परामर्श भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में लीवर की बीमारी आम है। सही खान-पान और समय से जांच और उपचार से समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। यह भी पढ़ें- डॉ. सुधीर ने इस्तांबुल में प्रस्तुत किया शोध निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.