शिविर में दो सौ मरीजों का किया गया उपचार
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो सौ मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने इन मरीजों के उपचार के लिए दवा का वितरण किए। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों पर बाजार की तुलना में कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित जन औषधि केंद्र से सस्ती दवाएं लेकर मरीज उपचार का खर्च कम कर सकते हैं। खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए जन औषधि केंद्र काफी उपयोगी है। इससे जरूरतमंदों को कम कीमत पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो रही हैं।सीएचसी अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.