गाजीपुर, मार्च 15 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। केदार फौजदार पीजी कॉलेज गुरैनी शादियाबाद में चल रहा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजन शिविर रविवार को समाप्त हुआ। समापन समारोह में वक्ताओं ने शिविर में दी गई जानकारी को आत्मसात करने का आह्वान किया। शिविरार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गीत, नुक्कड़ नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि समता पीजी कॉलेज सादात के पूर्व प्राचार्य डॉ. कमलेश सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि केदार फौजदार पीजी कॉलेज के संस्थापक रामवृक्ष सिंह यादव ने रासेयो को बहुआयामी बताया और इससे अनुशासन की सीख मिलने की बात कही। अध्यक्षता केदार फौजदार पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र यादव और संचालन बाबूलाल यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयराम सिंह यादव, उपप्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.