आजमगढ़, अप्रैल 26 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धीराजी देवी वेलफेयर फाउंडेशन और मानव सेवा समिति की ओर से रविवार को 35 दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराए गए। मुख्य अतिथि एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार थे। विशिष्ट अतिथि चेयरपर्सन रामाशीष बरनवाल ने कहा कि मदद कभी बेकार नहीं जाती है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. चंद्रमुखी ने किया। मानव सेवा समिति के प्रबंधक रमेश यादव ने बताया कि यह शिविर समाज सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगा था। जिसमें 40 लोगों का उपचार किया गया। संचालन डॉ. आरबी यादव ने किया। यह भी पढ़ें- 45 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.