आगरा, अप्रैल 5 -- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हर्षित मेमोरियल दिव्यांग चैरिटेबल सोसाइटी ने दिव्य सेवा ट्रस्ट के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में दिव्यांग बच्चों, उनके अभिभावकों और स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. संजय सेन, डॉ. शिवांकर सेन, डॉ. अलका सेन, डॉ. विजय कालयल, आरके सिंह, प्रमोद सिंह और डॉ. विवेक शाह ने अपनी सेवाएं दीं और मरीजों को परामर्श दिया। संस्थापक अरुण सागर, संगीता सागर, रीता पचरतन, विजय पचरतन, रश्मि अग्रवाल और स्पेशल ओलंपिक्स के एरिया डायरेक्टर संजीव जी की विशेष भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.