देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। वार्ड 28 में गुरुवार को निशुल्क सेवा शिविर में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय कुमार (कद्दू भाई) के नेतृत्व में लगे शिविर में आयुष्मान कार्ड, जाति, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और ई-श्रम कार्ड जैसी सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सुविधाएं द्वार तक पहुँचाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रमाण पत्र बनवाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.