बलिया, जून 8 -- बलिया। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की की गई। इसमें लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए उनके कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने स्थायी लोक अदालत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं जैसे बिजली, पानी, अस्पताल, परिवहन और बीमा से संबंधित विवादों का त्वरित, सस्ता एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह सामान्य अदालतों से अलग एक स्थायी निकाय है, जो आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों का निस्तारण करता है। संचालन राम बिलास प्रसाद व चन्द्र प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...