हमीरपुर, मार्च 20 -- राठ। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीएचसी में जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों का दंत परीक्षण एवं मुख कैंसर की स्कैनिंग की गई। जिसका उद्देश्य गंभीर बीमारियों से जागरूकता बढ़ाना तथा रोगों को समय रहते पहचान करना था। कैंप में डॉ.सुरभि यादव ने लोगों को से कहा कि दांतों की नियमित सफाई, दिन में दो बार ब्रश करना। उन्होंने दंत क्षय रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाई और इसे रोकथाम के उपचार और उपाय बताएं। इस मौके पर डॉ.सुबोध मिश्रा और नवनीत पाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...