शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- गड़वारा। नगर पंचायत कार्यालय गड़वारा पर मंगलवार को रक्तदान शिविर लगा। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती पर अध्यक्ष सीमा सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आशा चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से शिविर लगा। जिनमें कुलदीप मिश्रा, रिंकू तिवारी, अक्षय सिंह, अनिकेत सिंह, उदय सिंह, शिव प्रकाश समेत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू ने रक्तदान किया। शिविर में डॉ. नईम शेख, अधिशाषी अधिकारी अभय रंजन, लिपिक नितेश द्विवेदी, राजेश सिंह, सुजीत सिंह, आदर्श, प्रज्ज्वल, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संविधान निर्माता के चित्र पर चढ़ाए फूल यह भी पढ़ें- डीवीसी में अंबेडकर जयंती पर समता दौड़ का आयोजन यह भी पढ़ें- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.