हापुड़, दिसम्बर 17 -- हापुड़। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट जरौठी हापुड़ में रोटरी क्लब मेन हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य की जांच हुई। जिसमें दंत चेकअप, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच हुई। शिविर का शुभारंभ रीबन काटकर एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। दंत विशेषज्ञ आशीष अग्रवाल ने बताया कि शरीर के प्रत्येक अंग का अपना महत्व है। अत:दांतों का उपचार भी समय पर होना जरूरी है। डॉ.विक्रांत बंसल ने कहा कि रक्तचाप और मधुमेह शुगर की जांच समय समय पर आवश्यक है। प्रबंधन पदाधिकारी डॉ.विपिन गुप्ता ने कहा कि शिविर का उद्देश्य बीमारियों का समय पर पहचान, रोकथाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रबंधन पदाधिकारी विकास अग्रवाल ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रबंधन पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि स्व...