मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमएसकेबी कॉलेज में सोमवार को छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एनएसएस व एनसीसी की ओर से लगे इस शिविर में ढाई सौ से अधिक छात्राओं ने स्वास्थ्य की जांच कराई। रामकृष्ण मिशन आश्रम की ओर से डॉक्टरों की टीम ने छात्राओं की जांच के साथ स्वास्थ्य रहने के उपाय बताए। प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ ही जीवन है। सबको इसपर ध्यान देना चाहिए। शिविर में कॉलेज के शिक्षकों व कर्मियों ने भी स्वास्थ्य जांच कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.