गिरडीह, मई 12 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत सोमवार को बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में आयोजित शिविर में लगभग डेढ़ सौ गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई और महिलाओं के बीच पौष्टिक अल्पाहार वितरण किया गया। जांच के लिए अस्पताल में महिलाओं की भारी भीड़ लगी हुई थी। हालांकि अस्पताल में प्रत्येक माह की 09 तारीख को एएनसी जांच हेतु शिविर का आयोजन किया जाता है। इस सिलसिले में लैब इंचार्ज जीतेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं के हिमोग्लोबिन, एचआईवी, हेपाटाईटिस, ब्लड ग्रुप सहित कई अन्य संक्रमण की जांच की जाती है। जांच में किसी प्रकार की कमी या संक्रमण होने की संभावना पर चिकित्सीय इलाज कराया जाता है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का किया गया जांच ताकि गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं क...