श्रावस्ती, मार्च 16 -- श्रावस्ती। इकौना विकास क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा में हंस फाउंडेशन की ओर से नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें मौजूद ग्रामीणों का नेत्र परिक्षण करने के साथ ही उन्हें डायरिया व हैजा बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में ग्रामीणों को डायरिया और हैजा के कारण, लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, हाथ धोने की सही विधि तथा साफ-सफाई के महत्व बताए गए। वहीं शिविर में 30 ग्रामीणों के नेत्र की निशुल्क जांच कर जरूरी दवाएं प्रदान की गई। इस मौके पर विशेषज्ञ चिकित्सक डा एके द्विवेदी, संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंबुज सिंह, डा प्रदीप जायसवाल, फार्मासिस्ट दिलीप शुक्ल, लैब टेक्नीशियन सौरभ तिवारी, एएनएम सपना सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...