गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। पटौदी उप मंडलीय न्यायालय परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच और टीबी स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों, अधिकारियों तथा न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना और तपेदिक (टीबी) के प्रति जागरूकता फैलाना था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की तथा टीबी से संबंधित लक्षणों की स्क्रीनिंग की। चिकित्सकों ने टीबी के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने तथा रोग की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर चलाया टीबी जागरूकता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...