कानपुर, नवम्बर 26 -- कानपुर। लायर्स एसोसिएशन हॉल में नारायणा मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगा। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी। शिविर का उद्घाटन जिला जज अनमोल पाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला जज के साथ ही राकेश सिंह, कमलेश कुमार मौर्य, सूरज मिश्रा समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराईं। लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, पुष्करधर द्विवेदी, राकेश साहू, कपिल देव राय सिन्हा, कीर्ति दीक्षित, मोना गुप्ता, आयुषी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.