बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा ब्लाक के गौरी खुर्द (चंदवारा) में नेत्र परीक्षण और आयुष्मान कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व नौसेना अधिकारी राकेश बाजपेई व डाक्टरों की टीम ने संत रणछोड़ दास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया। इस शिविर मे गौरी खुर्द,अमचौली,मंगलपुरवा, गडौला,गलौली,गाजीपुर,रामपुर,तंनगामऊ, नरौली,सोनामऊ, चंदवारा और धरीखेडा के लगभग 700 नेत्र रोगियों की जांच की गई।जिनमे से 35 नेत्र रोगियों को जांनकी कुंड स्थित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट आप्रेशन के लिए भेजा गया और शेष लोगों को चश्मे और दवाईयों की आवश्यकता बताई गई। आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.