रिषिकेष, मार्च 12 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने किया। शिविर में फिजिशियन डॉ. समर्थ गुप्ता और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्या सागर ने 180 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में शुगर, यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल की जांच की गई। अन्य आवश्यक जांचें भी मामूली दरों पर उपलब्ध कराई गई। रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गईं। महिलाओं और पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। समय-समय पर नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित भी किया गया। वहीं, सेनानायक अर्पण ने कहा कि महिलाओं और पुलिसकर्मियों का स्वस्थ रहना सशक्त समाज की बुनियाद है। इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित कराए जाएं...