भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। चैंबर कार्यालय में नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष शिविर का व्यापारियों और आम जनता ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया। शिविर के दौरान होल्डिंग टैक्स के लिए करीब 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे अब तक डेढ़ लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। इसके अलावा ट्रेड लाइसेंस के लिए भी मंगलवार को 15 नए आवेदन आए। ​चैंबर अध्यक्ष शरद सलारपुरिया और महासचिव सीए पुनीत चौधरी ने बताया कि शिविर 15 जून तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर टैक्स जमा करने और ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- शिविर में जमा हुआ 1.5 लाख का होल्डिंग टैक्स शिविर को सफल बनाने में संयोजक प्रदीप कुमार जैन, सुनील बुधिया और राजेश बंका सक्रिय योगदान दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- ट्रेड लाइसेंस व...