शिविर में जन शिकायतों का किया गया निष्पादन
मोतिहारी, मई 20 -- घोड़ासहन। प्रखंड के गुरमिया व बगही भेलवा पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत भवनों में आयोजित इस शिविर में सभी विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। बीडीओ चन्द्रभूषण कुमार ने बताया कि शिविर को लेकर पिछले एक पखवाड़े से लोगों से उनकी समस्याओं से सम्बंधित आवेदन मांगे जा रहे थे। अधिकांश आवेदन राजस्व विभाग, बिजली, आरटीपीएस आदि से संबंधित थे। सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। मौके पर बीडीओ के अतिरिक्त सीओ आनन्द कुमार,थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार,विद्युत सहायक अभियंता आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर, पेज चार की लीड यह भी पढ़ें- जनसेवा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा: रामकृपाल यादव यह भी पढ़ें- गोई के शिविर में 199 आवेदन मिले
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.