शिविर में जनप्रतिनिधियों के बीच नोकझोंक, ग्रामीणों ने कराया शांत
मुजफ्फरपुर, जून 16 -- सरैया, हिसं। प्रखंड की अंबारा तेज सिंह एवं मड़वापाकर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। मड़वापाकर में शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। शिविर में पहुंचे पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी के पति रमण कुमार, राजद महासचिव कन्हैया लाल पटेल ने मुखिया राजनारायण पासवान पर शिविर की सूचना लोगों तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया। इसको लेकर मुखिया की दोनों से तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते उनमें तू-तू मैं-मैं होने लगी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद शिविर की कार्यवाही आगे बढ़ी। बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि अंबारा तेज सिंह पंचायत में 11 व मड़वापाकर में 35 आवेदन आए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में बाजितपुर में 23 और सहदेई में 5 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में आए कई आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.