शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली
सिद्धार्थ, जून 15 -- सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 12 साल विश्वास के जनकल्याण के अभियान अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के विकास खंड नौगढ़ में आयोजित जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ विधायक श्यामधनी राही ने किया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अंत में ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीडीओ बलराम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, राजेश मिश्र, गंगा मिश्र, बीडीओ सर्वेश मोहन, सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश, सीडीपीओ नौगढ़ गौरी शंकर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.