गोंडा, मार्च 13 -- बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के शिविर में जे. देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संतोष शुक्ला ने शिविरार्थियों को मेडिटेशन कराया। इसके बाद कॉलेज परिसर में बच्चों ने पौधरोपण किया। आकांक्षा तिवारी ने सरस्वती वंदना व लक्ष्मी गुप्ता ने वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। शिविर के समापन समारोह में डॉ. फूलनाथ शुक्ल, डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ल, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अमित त्रिपाठी, डॉ श्रवण कुमार शुक्ल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...