बोकारो, जुलाई 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में शुक्रवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल से पहुंचे मोतियाबिंद से पीड़ित छह नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधुरी ने सभी मरीजों का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया। शिविर का शुभारंभ चिकित्सालय परिसर में विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। शिविर के दौरान मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। संस्था की ओर से ऑपरेशन के अलावा दवाइयां, भोजन और काला चश्मा भी मुफ्त प्रदान किया गया। चिकित्सालय प्रबंधन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को छुट्टी देते समय एक माह की आवश्यक दवाइया...